Madhubani News: प्रधान शिक्षकों का जिला सम्मेलन 26 को – Hindustan

Madhubani News: मधुबनी। प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा, मधुबनी की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष महेश पासवान की अध्यक्षता में चकदह, मधुबनी स्थित मोर्चा के जिला कार्यालय में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जुलाई 2026 में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को जिला मुख्यालय, मधुबनी में प्रधान शिक्षकों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के एक वर्ष के दौरान हुई उपलब्धियों, अनुभवों, चुनौतियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत परिचर्चा की जाएगी। साथ ही प्रधान शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान के लिए आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
उद्घाटन डीएम आनन्द शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पाण्डेय तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) मुकेश कुमार द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है। सम्मेलन में प्रदेश संयोजक संजीव कुमार कामत ,सह संयोजक डॉ. बलराम राम( दरभंगा ), सुनील कुमार यादव (अररिया ), नीलम कुमारी ( मधेपुरा ), मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार खन्ना (मधुबनी) सहित अन्य प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। बैठक को जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष पन्ना लाल पटेल, जिला सचिव सुदीप कुमार, राजलाल पासवान, जानकी देवी, वैदेही कुमारी, लीलाधर पासवान, हृदयेश कुमार, कामोद साफी, संजय कुमार राय, लक्ष्मण राम, हरे कृष्ण ठाकुर, अखिलेश कुमार राम, उपेन्द्र राम सहित अनेक प्रधान शिक्षकों ने भी संबोधित किया।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News