Feedback
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंडिया गेट पहुंच रहे हैं. सामने आया है कि यहां वह अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात करेंगे. अंकिता भंडारी मर्डर केस साल 2022 में उत्तराखंड में हुआ था. असल में अंकिता भंडारी का परिवार दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध कर रहा है. यही विरोध दर्ज कराने परिवार बुधवार को इंडिया गेट पहुंचा है.
कांग्रेस भी नए बनाए गए राज्यपालों की सूची में दुष्यंत गौतम का नाम होने के बाद से विरोध कर रही है, इस मामले में स्थानीय स्तर पर भी कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये मामला अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP के मुद्दे से जुड़ा हुआ है.
इससे उत्तराखंड की राजनीति में नया भूचाल आ गया है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल मंगलवार को देहरादून के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे थे.
गणेश गोदियाल ने इस नियुक्ति पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि अंकिता भंडारी प्रकरण में कथित VIP के मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए. कांग्रेस ने सवाल किया है कि मामले से जुड़े सवालों का समाधान किए बिना दुष्यंत गौतम को संवैधानिक पद पर नियुक्त किए जाने का निर्णय क्यों लिया गया.
कांग्रेस ने इस मुद्दे को महिला सुरक्षा, न्याय और उत्तराखंड की जनभावनाओं से जोड़ते हुए सरकार के फैसले का विरोध किया है. गांधी पार्क में गोदियाल का उपवास इसी विरोध का हिस्सा है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू