राहुल-तेजस्वी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का आज दूसरा दिन, औरंगाबाद से गया तक कवर करेंगे रास्ता – AajTak

Feedback
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निकले हुए हैं. इस यात्रा का आज, सोमवार को दूसरा दिन है. यात्रा औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर से शुरू होकर अम्बा, कुटुंबा क्षेत्र से होते हुए रफीगंज पहुंचेगी. इसके बाद शाम तक दोनों नेता गया जिले के गुरारू पहुंचेंगे और खलीस पार्क में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे. यहीं पर उनका रात्रि विश्राम भी तय है. फिलहाल यात्रा पैदल मार्च के बजाय वाहन से की जा रही है, लेकिन इस दौरान दोनों नेता स्थानीय लोगों से लगातार मुलाकात भी कर रहे हैं.
बीते दिन सासाराम में एक बड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि देश में “बड़ा चुनावी घोटाला” किया जा रहा है और नागरिकों के संवैधानिक अधिकार छीने जा रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि उनसे मिलने वाले कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिहार का चुनाव चोरी नहीं करने देंगे…’, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी के इन आरोपों पर चुनाव आयोग ने भी रविवार को प्रतिक्रिया दी. आयोग ने कांग्रेस नेता को सात दिन का समय दिया है कि वे या तो अपने आरोपों के समर्थन में शपथपत्र (Affidavit) और सबूत पेश करें या फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें. आयोग ने स्पष्ट किया कि अगर सबूत पेश नहीं किए जाते तो ऐसे सभी आरोप बेबुनियाद माने जाएंगे.
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
मुख्य चुनाव आयुक्त ने दोहरे मतदान और “वोट चोरी” के आरोपों को निराधार बताया. आयोग ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और सभी स्टेकहोल्डर्स को इसमें शामिल किया गया है.
यह भी पढ़ें: ’50 प्रतिशत आरक्षण सीमा हटाएंगे, असली जाति जनगणना कराएंगे’, राहुल गांधी ने बिहार से किया ऐलान
सासाराम से राहुल गांधी ने शुरू की ‘वोटर अधिकार यात्रा’
राहुल गांधी ने शनिवार (17 अगस्त 2025) को सासाराम से इस 16 दिन लंबी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की थी. यह यात्रा 20 से ज्यादा जिलों को कवर करते हुए 1,300 किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय करेगी और 1 सितंबर को पटना में एक विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा. इस रैली में INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News