मधुपुर। मधुपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महाविद्यालय परिसर में उत्साह से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर आलोक सिंह के नेतृत्व में सामूहिक रुद्राभिषेक से हुई। जिसमें कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
पूजन के उपरांत कॉलेज परिसर में 100 फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। मौके पर डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि मधुपुर पॅलिटेक्निक कॉलेज ने अपने संघर्षपूर्ण सफर के 9 बसंत पूरे कर लिए हैं और अब 10 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। जब वे यहां आए थे, तब यह क्षेत्र पूरी तरह बंजर और पथरीला था। आने-जाने का समुचित मार्ग भी नहीं था और लोग यहां आने से डरते थे।
समय के साथ लगातार प्रयासों और समर्पण के बल पर आज यह क्षेत्र एक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। वर्तमान में यहां एक नहीं बल्कि तीन-तीन शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। प्राचार्य डॉ. जेपी केसरी ने कहा कि यह महाविद्यालय का नया स्थापना दिवस है।
कार्यक्रम में उपप्राचार्य सह मैकेनिकल विभागाध्यक्ष मुकुल सहाय, परीक्षा नियंत्रक सह सिविल विभागाध्यक्ष शहनवाज अशरफ, माइनिंग विभागाध्यक्ष साहिल रेहान, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष जितेंद्र राणा, बीएसएच विभागाध्यक्ष चक्रधर महतो, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष दीपक मांझी, बीसीए विभागाध्यक्ष दशरथ राणा, बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. रामचंद्र झा, शिक्षिका सुमित्रा कुमारी, रौशनी कुमारी, लाइब्रेरियन रवि कुमार, शिक्षक सुरेंद्र कुमार, राखाल पाल, धन्नू महतो, अमित यादव, निरंजन कुमार, जयलाल पंडित, सुनील सिंह, सौगात सेन, सरफराज अहमद,उज्ज्वल राय, विकास कुमार, पीयूष विश्वकर्मा, सिराज अहमद, विकास मेहरा, एकाउंटेंट गीता कुमारी, हॉस्टल वार्डन प्रकाश कुमार, कैंटीन मैनेजर अभय सिंह, सुपरवाइजर रवि पांडेय, संजय कुमार, प्रिंस पांडे सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play