Written By Shariqul Hoda
रूस का मिलिट्री प्लेन क्रैश (AI Image)
Russian Military Plane Crashes: रूस के केमेरोवो इलाके में 17 नवंबर 2026 एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन के क्रैश हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय खबरों के अनुसार ये घटना दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में यागुनोवो गांव के पास हुई, जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई. लोकल गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘मैक्स’ (MAX) पर अपने ऑफिशियल चैनल के जरिए यागुनोवो गांव के पास एक विमान हादसे की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि वह कौन सा विमान था. गौरतलब है कि ये विमान Antonov An-12 था.
एक चश्मदीद के बयान का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में आग लगी थी, फिर वो तेजी से नीचे आया और जमीन से टकराते ही उसमें विस्फोट हो गया. केमेरोवो के गवर्नर इल्या सेरेड्युक ने टेलीग्राम पर बताया कि इलाके के यागुनोवो जिले में एक विमान हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि वह खुद घटनास्थल की तरफ जा रहे हैं, जहां इमरजेंसी सर्विस पहले से ही मौजूद हैं.
A Russian Antonov An-12 military transport plane has crashed in Siberia’s Kemerovo region, Russian media reported.
Unconfirmed reports suggest that between 13 and 17 people were on board and that none survived.
Read more: https://t.co/Ekd2HEnNgf pic.twitter.com/ViehDtaqSP
यह भी पढ़ें- हवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे में कैद हुआ हादसा
इल्या सेरेड्युक ने आगे कहा, ‘क्षेत्रीय प्रशासन हर संभव मदद मुहैया करा रहा है. संबंधित अधिकारी इस घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं.’ बाद में एक वीडियो संदेश में उन्होंने बताया कि प्लेन इस इलाके से गुजर रहा था, तभी वो क्रैश हो गया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
यह भी पढ़ें- US के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत, टेक्सास से बहामास जा रहा था जेट प्लेन
रूस में मंगलवार को एक और हादसा पेश आया है, इस देश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आज सुबह सर्बिया के उत्तरी हिस्से में एक मिग-29 लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई. ये हादसा राजधानी बेलग्रेड से तकरीबन 45 किलोमीटर (28 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित तारा पाजोवा शहर के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 08:45 बजे हुआ.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301