Written By Aditya
IPL 2027: आईपीएल 2027 में राजस्थान रॉयल्स की टीम लंबे समय से चली जा रही ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करना चाहेगी. जिसको ध्यान में रखकर ही फ्रेंचाइजी अगले सीजन की टीम तैयार कर रही है. 17 नवंबर को फ्रेंचाइजी ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इसके अलावा राजस्थान ने ट्रेड भी किया है. जिसके कारण ही उनकी टीम में फिलहाल बैलेंस नजर आ रहा है. हालांकि आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी अपनी कमियों को दूर करना चाहेगी. राजस्थान के पास ठीक-ठाक पर्स फिलहाल नजर आ रहा है.
भारतीय स्टार खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया है. इन चारों की मौजूदगी के कारण राजस्थान की बल्लेबाजी मजबूत नजर आ रही है. वहीं प्लेइंग 11 को बैलेंस देने के लिए टीम में डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका और रवींद्र जडेजा जैसे ऑलराउंडर नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में अब मोहम्मद शमी की एंट्री ने स्थिति बदल दी है. अब तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर को भी साथ मिलने वाला है.
रिटेन हुए खिलाड़ी- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, अमन राव पेराला, डोनोवन फरेरा, शुभांशु दुबे, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, यश राज पुंजा, जोफ्रा आर्चर, मो. शमी (ट्रेड), नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, मणिमारन सिद्धार्थ (ट्रेड), बृजेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशांत मिश्रा.
रिलीज हुए खिलाड़ी- एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, रवि सिंह, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह, शिमरेन हेटमायर और विग्नेश पुथुर.
आरआर का ऑक्शन के लिए पर्स- 22.05 करोड़
ये भी पढ़ें: IPL 2027 Full Squad: सभी 10 फ्रेंचाइजियों की रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट आई सामने, हेड-स्टार्क हुए बाहर
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301