रूस-यूक्रेन युद्ध का खौफनाक असर, घास और पक्षी खाकर पेट भर रहे लोग! 150 रुपये में मिल रहा एक अंडा – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 29-09-26 11:05
Russia-Ukraine War Impact: रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के ओलेशकी शहर में हालात बेहद खराब बताए जा रहे हैं. करीब चार साल से जारी युद्ध के बीच यहां खाने-पीने की चीजों और दवाइयों की सप्लाई लगभग पूरी तरह बंद है. लोगों को कई-कई घंटे तक खाने का इंतजार करना पड़ता है. जब खाना नहीं मिलता तो कुछ लोग घास से बना सूप पीकर गुजारा कर रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मई 2026 में यहां आखिरी बार खाद्य सामग्री पहुंची थी. इसके बाद कई बार सामान भेजने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी.
यूक्रेन की वेबसाइट यूक्रेन प्रवदा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध से पहले ओलेशकी में करीब 40 हजार लोग रहते थे. अब यहां लगभग 1,500 लोग ही बचे हैं. इनमें ज्यादातर वे लोग हैं, जो खोरासेन के रास्ते यूक्रेन नहीं जा सके और शहर में ही फंसे रह गए.
एक स्थानीय महिला ने वेबसाइट को बताया कि जब खाने का सामान नहीं मिलता, तो लोग घास का सूप बनाकर पीते हैं. कई बार कबूतर और दूसरे पक्षियों को पकड़कर भी खाना पड़ता है.
बिजली भी बंद, खाने का संकट बढ़ा
ओलेशकी शहर खोरासेन से करीब 9 किलोमीटर दूर है. रूस के हमले के बाद खोरासेन से इसका संपर्क टूट गया था. इसके बाद रूसी सेना ने इस इलाके पर कब्जा कर लिया और तब से यह मॉस्को के नियंत्रण में है.
रिपोर्ट के अनुसार, यहां करीब दो साल से बिजली नहीं है. आखिरी बार एक व्यापारी ने काफी कोशिशों के बाद शहर में खाने का सामान पहुंचाया था. स्थानीय लोग मशरूम और गोभी जैसी चीजें उगाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं.
हालांकि, लगातार बमबारी के कारण खेती करना भी मुश्किल है. ऐसे हालात में ज्यादातर लोगों ने शहर छोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक करीब 95 फीसदी आबादी यहां से पलायन कर चुकी है.
एक अंडे के लिए देने पड़ रहे 150 रुपये
रिपोर्ट में स्थानीय बाजार की कीमतों का भी जिक्र किया गया है. यहां एक अंडे की कीमत करीब 150 रुपये बताई गई है. वहीं, आलू और प्याज करीब 1,000 रुपये किलो बिक रहे हैं. एक किलो तोरी के लिए करीब 600 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.
इसी तरह एक किलो टमाटर की कीमत करीब 200 रुपये और शिमला मिर्च की कीमत करीब 1,000 रुपये किलो बताई गई है. इतनी महंगी कीमतों के बावजूद इन चीजों को खरीदना आम लोगों के लिए आसान नहीं है.
2022 से जारी है रूस-यूक्रेन युद्ध
रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है. कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक, युद्ध में रूस के करीब 15 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यूक्रेन ने रूस की दो पनडुब्बियों को नष्ट किया है.
युद्ध में रूस के 356 हेलिकॉप्टर और 443 विमान भी नष्ट होने का दावा किया गया है. राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही हुई है. युद्ध की शुरुआत यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के मुद्दे को लेकर हुई थी. इसे खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है.
ये भी पढ़ें- पहली बार S-400 सिस्टम के सामने आएगा F-35 फाइटर जेट! भारत में दिखेगी स्टेल्थ बनाम एयर डिफेंस की ताकत
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News