सचिन तेंदुलकर की AI में नई पारी! OpenAI से हाथ मिलाया, बताया ChatGPT का कैसे करते हैं इस्तेमाल – Aaj Tak

Feedback
क्रिकेट की पिच पर अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान करने वाले सचिन तेंदुलकर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. सचिन ने OpenAI के साथ अपनी पार्टनरशिप का ऐलान किया है. खास बात ये है कि सचिन ने यह भी बताया है कि वह खुद ChatGPT का इस्तेमाल किस तरह करते हैं. यानी एआई अब उनके लिए सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला टूल नहीं है, बल्कि रोजमर्रा के काम में भी मददगार बन गया है.
तेंदुलकर ने सोमवार को X पर पोस्ट करके इस पार्टनरशिप की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि OpenAI के साथ मिलकर कुछ दिलचस्प चीजों पर काम किया जा रहा है और वह जल्द ही इसके बारे में लोगों के साथ ज्यादा जानकारी शेयर करेंगे. अभी इस पार्टनरशिप के पूरे प्लान का खुलासा नहीं किया गया है.
I’m excited to announce my partnership with OpenAI. We have some interesting things coming up, and I can’t wait to share them with you.

I’ve always been curious… One question usually leads to another, and ChatGPT has certainly encouraged that habit. But it has also proved… pic.twitter.com/4FUaqOQRL3
तेंदुलकर  ऐसे करते हैं ChatGPT का इस्तेमाल
तेंदुलकर ने बताया कि वह हमेशा से नई चीजों को जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं. उनके मन में एक सवाल आता है तो उसके बाद दूसरा सवाल भी आ जाता है. इसी तरह किसी टॉपिक को और समझने के लिए वह चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन चैटजीपीटी का इस्तेमाल तेंदुलकर सिर्फ जानकारी लेने के लिए नहीं करते. उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी फैमिली ट्रिप प्लान करने के लिए भी ChatGPT की मदद ली थी. यानी ट्रिप की प्लानिंग जैसे रोजमर्रा के काम में भी AI उनके काम आया.
तेंदुलकर का कहना है कि इस पार्टनरशिप के दौरान वह ChatGPT के और भी इस्तेमाल को एक्सप्लोर करेंगे. इसके बाद वह अपने अनुभव लोगों के साथ शेयर करेंगे. उनका मकसद यह भी दिखाना है कि एआई को इस्तेमाल करने के लिए आपको टेक एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है. आपके मन में कोई सवाल, आइडिया या ऐसी चीज हो जिसे आप एक्सप्लोर करना चाहते हैं, वहीं से शुरुआत की जा सकती है.
इस ऐलान के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में वह चैटजीपीटी के साथ एक गेसिंग गेम खेलते नजर आ रहे हैं. AI से कहा कि वह सिर्फ 10 सवाल पूछकर उनकी पहचान बताए. ChatGPT ने एक-एक करके सवाल पूछे और आखिर में सही पहचान लेते हुए सचिन तेंदुलकर का नाम बता दिया.
यह भी पढ़ें: 18 साल का लड़का रेहान और ₹80 करोड़ का सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट, बिना चिप के AI भी है अधूरा!
भारत में अपना कारोबार बढ़ाने की कोशिश में OpenAI
यह पार्टनरशिप ऐसे समय में सामने आई है जब OpenAI भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर काम कर रहा है. कंपनी ने फरवरी में बताया था कि भारत में ChatGPT के 100 मिलियन से ज्यादा वीकली यूज़र्स हो चुके हैं. इनमें छात्र, शिक्षक, डेवलपर और बिजनेस से जुड़े लोग शामिल हैं. OpenAI ने ‘OpenAI for India’ पहल भी शुरू की है, जिसमें एआई एक्सेस, एजुकेशन और वर्कफोर्स स्किल्स जैसे सेक्टर पर फोकस किया जा रहा है.
भारत में क्रिकेट और AI का कनेक्शन इससे पहले भी देखने को मिला है. BCCI ने भी भारत के घरेलू मैचों के लिए ChatGPT के साथ पार्टनरशिप की है, जो मार्च 2028 तक चलनी है. अब सचिन तेंदुलकर की OpenAI के साथ पार्टनरशिप के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि वह एआई के साथ कौन-कौन से नए प्रयोग करते हैं और अपने अनुभव लोगों के साथ कैसे शेयर करते हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News