बस कुछ दिनों का इंतजार! अक्टूबर में तहलका मचाने आ रही हैं ये 5 शानदार कारें; कीमत भी बजट में – Hindustan

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि अक्टूबर महीने में देश-विदेश की बड़ी कार निर्माता कंपनियां मार्केट में अपने नए मॉडल्स उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। त्यौहारों पर नई कार खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए यह महीना कई शानदार ऑप्शन लेकर आ रहा है। इस दौरान हैचबैक, सेडान से लेकर दमदार हाइब्रिड और एसयूवी सेगमेंट में नए-नवेले मॉडल्स की एंट्री होगी। खास बात यह है कि ये अपकमिंग कारें बजट सेगमेंट की होंगी। आइए जानते हैं अक्टूबर में लॉन्च होने वाली ऐसी ही 5 नई और धांसू कारों के बारे में विस्तार से।

साल 2023 में लॉन्च होने के बाद अब होंडा अपनी पॉपुलर एसयूवी एलिवेट का पहला बड़ा फेसलिफ्ट अवतार 6 अक्टूबर को पेश करने जा रही है। इसमें नई स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, नया फ्रंट ग्रिल और शानदार नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। केबिन के अंदर 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और नया कलर थीम दिया जा सकता है। हालांकि, कार के पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

टोयोटा की यह नई हैचबैक कार 14 अक्टूबर को मार्केट में दस्तक दे सकती है। इस फेसलिफ्ट मॉडल का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन होगा, जो बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा, कार में लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और नया फ्रंट लुक देखने को मिल सकता है।

हुंडई अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी ‘बयोन’ को वेन्यू और क्रेटा के बीच के सेगमेंट में उतार रही है। इसकी बुकिंग 11,000 रुपये से शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार 12 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती है। इस 4-मीटर से लंबी एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड स्क्रीन और लेवल-2 ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पहली बार कंपनी-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

एसयूवी लवर्स की पसंदीदा रेनॉल्ट डस्टर नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड अवतार में 17 अक्टूबर को मार्केट में एंट्री करेगी। इसमें 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी मिलेगी। इससे यह कार शहर में 80 पर्सेंट तक इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकेगी। यह मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर जैसी हाइब्रिड कारों को सीधी टक्कर देगी।

फॉक्सवैगन भी अपनी प्रीमियम सेडान वर्टस को नए फेसलिफ्ट लुक और फीचर्स के साथ फेस्टिव सीजन में पेश करने वाली है। इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे, साथ ही 360-डिग्री कैमरा और नया डिजिटल क्लस्टर मिलेगा। इसके 1.0-लीटर TSI इंजन में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News