रेप केस में ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल को 10 साल जेल की सजा, कोर्ट ने कहा- ब्रांड एक यौन शिकारी – Jagran

ब्रिटिश कॉमेडियन और पूर्व टीवी स्टार रसेल ब्रांड को यौन अपराधों के मामलों में 10.5 साल की जेल की सजा …और पढ़ें
ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड को जेल की सजा।
ब्रिटिश कॉमेडियन रसेल ब्रांड को 10.5 साल की जेल की सजा।
चार महिलाओं के साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न के मामलों में दोषी।
लंदन कोर्ट ने रसेल ब्रांड को ‘यौन शिकारी’ करार दिया।
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मशहूर ब्रिटिश कॉमेडियन और पूर्व टीवी स्टार 51 वर्षीय रसेल ब्रांड को अदालत ने यौन अपराधों के मामलों में दोषी पाते हुए 10 साल से अधिक यानी 10.5 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है।
लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट में जज जोएल बेनाथान ने फैसला सुनाते हुए रसेल ब्रांड को एक शिकारी बताया है। साथ ही कहा कि उसने अपने पीड़ितों के प्रति अविश्वासनीय अहंकार और घृणा दिखाई है।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही अदालत ने उन्हें चार अलग-अलग महिलाओं के साथ 2004 से 2009 के बीच किए गए एक बलात्कार और तीन यौन हमलों के मामलों में दोषी करार दिया था। सजा सुनाए जाने के दौरान कोर्ट में रसेल ब्रांड के चेहरे पर कोई भाव नहीं दिखा।
खबर अपडेट की जा रही है…
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News