रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, 1600 से ज्यादा पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 24-09-26 15:41
RRB NTPC UG Vacancy 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती का नया मौका सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंडरग्रेजुएट लेवल के कुल 1,688 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 13 नवंबर की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.
चार पदों पर होगी भर्ती, जानें शुरुआती सैलरी
RRB NTPC UG भर्ती के तहत ट्रेन क्लर्क के 188, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट के 200 और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 600 पद निर्धारित किए गए हैं. इनमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क पद के लिए शुरुआती वेतन 21,700 रुपये है, जबकि बाकी तीन पदों के लिए शुरुआती वेतन 19,900 रुपये निर्धारित है. सभी पदों पर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार वेतन के साथ लागू भत्तों का लाभ मिलेगा.
12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट पदों के लिए हिंदी या अंग्रेजी में कंप्यूटर टाइपिंग की योग्यता भी जरूरी होगी. आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
15 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन
योग्य उम्मीदवार RRB के आधिकारिक आवेदन पोर्टल या संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे. सबसे पहले उम्मीदवारों को नया रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करनी होगी. आवेदन के दौरान फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे. फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट किया जा सकेगा. उम्मीदवारों को अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदन की कॉपी सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया क्या रहेगी?
जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, पीडब्ल्यूडी, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है. CBT-1 में शामिल होने पर निर्धारित शर्तों के अनुसार फीस का एक हिस्सा वापस किया जाएगा. चयन प्रक्रिया में CBT-1, CBT-2, टाइपिंग स्किल टेस्ट (लागू पदों के लिए), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी. CBT-1 में 100 सवाल और CBT-2 में 120 सवाल होंगे तथा दोनों परीक्षाओं में गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी.
ये भी पढ़ें: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, MP पुलिस में ASI-सूबेदार के पदों भर्ती, कल से स्टार्ट होंगे आवेदन
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News