Bareily News: फरीदपुर-भुता। भुता के फरीदापुर में खेत सींच रहे किसान और मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची फरीदपुर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया है। फरीदापुर गांव के किसान सरदार रतन सिंह गुरुवार की दोपहर को अपने घरेलू मजदूर जाहिद खान के साथ फसल सींच रहे थे। वह खेत पर स्थित नीज ट्यूबवेल से धान की फसल में पानी लगाए थे। इस दौरान वह ट्यूबवेल के करीब स्थित बिजली की तार को ठीक करने लगे और करंट की चपेट में आ गए। सरदार सिंह को करंट लगने पर जाहिद खान भी उन्हें बचाने के लिए दौड़े।
इस दौरान उन्हें भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। खेत के आस-पास स्थित किसानों ने करंट का लाइन काटकर दोनों शवों को तार से दूर किया और सरदार रतन सिंह के व जाहिद खान के परजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर फरीदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।कहां कब कैसे कितने पता कैसे चला,कार्रवाई,
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play