Pratapgarh Kunda News: करंट से महिला की मौत के मामले में दो लोगों पर केस – Hindustan

Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के नगरहन (डांडी) निवासी संजय मिश्रा की 50 वर्षीय पत्नी सीमा देवी मंगलवार को सुबह फूल तोड़ने गई थी। खेत के पास लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई थी। मामले में मृतक महिला के बेटे वैभव मिश्रा ने पड़ोसी अशोक मिश्र और आनंद मिश्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने खेत में झटका मशीन लगाई है। रात में खेत के चारों तरफ फैले तार में करंट दौड़ रहा था। मंगलवार को सुबह मां सीमा देवी फूल तोड़ने के दौरान चपेट में आ गई और मौत हो गई।

तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अशोक मिश्र और आनंद मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News