लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार – ABP News

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक विवाद का अंत ऐसा हुआ जो शायद परिवार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा. यहां गोमतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार (20 अगस्त) को बैंक में तैनात महिला कर्मी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिला के पति मानस ने बैंक के बाहर ही उसे गोली मार दी. दोनों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा था. पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 11:22 बजे मानस ने बैंक के सामने दिव्या पर गोली चलाई और वहां से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल दिव्या को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, पति मानस ने दिव्या को फोन कर उन्हें अपने बैंक के बाहर बुलाया. कुछ देर तक दोनों के बीच बातचीत हो रही. इसके बाद मानस ने अचानक से बंदूक निकाली और दिव्या को गोली मार दी.
यह भी पढ़ें: ‘कार्रवाई तो होगी’, आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी पति मानस मौके से फरार होकर हुसड़िया स्थित अपने घर पहुंचा. पुलिस के अनुसार, घर पर उसने अपनी बहन विभा बाजपेई की भी गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. इस गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हो गई है.
अब लखनऊ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद को शुरुआती वजह मानकर पड़ताल कर रही है. पुलिस ने दिव्या मिश्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘ये कैसी आजादी’ BJP विधायक से जातिगत भेदभाव से भड़के बेटे विकास कौशल
निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News