लखनऊ में अनियंत्रित होकर पलटा ईंट से भरा ट्रैक्टर, 4 मजदूरों की दबकर मौत – AajTak

Feedback
लखनऊ में शनिवार को एक सड़क हादसे की सूचना मिली है. बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसकी चपेट में आकर 4 मजदूरों की दबकर मौत हो गई है.
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर हाईवे पर गंगागंज के पास सुबह यह सड़क हादसा हुआ. ईंट-भट्ठे के मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे दबने से चार मजदूरों की मौत हो गई.
वहीं, रतलाम में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की भी जानकारी मिली है. इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
घायलों को तत्काल उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे में तीन साल की बच्ची और 10 साल का बच्चा भी घायल हुआ है. सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और झाबुआ से राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि यह हादसा एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ, जब परिवार के लोग कार से यात्रा कर रहे थे. सड़क पर एक ट्रक सामने खड़ा था. कार चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सामने खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News