Feedback
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सीरीज के शुरुआती दो मैचों में रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे. ऐसे में अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलकर आलोचकों की बोलती बंद करना चाहेंगे. रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म था.
रोहित नहीं लेंगे संन्यास
ऐसी खबरें थी कि रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का अंतिम मैच खेलने के लिए लॉर्ड्स के मैदान पर उतरने वाले हैं. मामला बढ़ता देख इन तमाम अटकलों पर खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और रोहित शर्मा ने विराम लगा दिया है. फैन्स के लिए अच्छी खबर यह है कि रोहित शर्मा अभी वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं.
Rohit Sharma 🗣️ Dekho yeh sb yhha khada hai “bahar kya chal raha hai ussya hamara kya lena dena” 🔥
ROHIT FOR 2027 WC 🙌🏻#RohitSharma #odiworldcup2027 pic.twitter.com/cR4p52AS3Q
रोहित का वीडियो आया सामने
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मैच से ठीक पहले लॉर्ड्स के मैदान से रोहित शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित शर्मा टीम के साथ स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे. इस दौरान उन्हें काफी कूल अंदाज में देखा गया. इस वीडियो में रोहित शर्मा टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ बेहद शांत अंदाज में बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- ‘रोहित शर्मा को लेकर कोई चिंता नहीं…’, हिटमैन के सपोर्ट में उतरे बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल VIDEO
अफवाहों को लेकर कही यह बात
सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए रोहित ने कोटक से कहा कि हम लोग को बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या? रोहित के इस बयान से साफ है कि टीम के अंदर बाहरी अफवाहों का कोई असर नहीं है और खिलाड़ी पूरी तरह से अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- India vs England: लॉर्ड्स में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड, कोहली ने क्या धमाल मचाया, आंकड़े और रिकॉर्ड चौंकाने वाले
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया था रिएक्शन
इस पूरे मामले पर उड़ रही अफवाहों को शांत करने के लिए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया को खुद सामने आना पड़ा. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में इन खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताया. सैकिया ने कहा कि बोर्ड या चयनकर्ताओं ने रोहित के संन्यास को लेकर कोई बात नहीं की है. रोहित शर्मा जब तक चयनकर्ताओं की योजनाओं का हिस्सा हैं और फिट हैं तब तक वह भारतीय जर्सी में खेलते रहेंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू