वडधामना के मराठी भाषिक समाज सेवकों का सत्कार, सत्कार मूर्तियों ने समाज भवन के लिए की 5 लाख सहायता निधी देने की घोषणा – UCN Live News Nagpur

admin
News Admin
नागपुर: उत्तर भारतीय सभा की ओर से महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर नागपूर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में संघटन को निरंतर सहकार्य करने वाले मराठी भाषिक समाज सेवकों का सत्कार समारोह मोर भवन विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मलेन स्थित सभागृह में संपन्न हुआ. नागपूर जिला अध्यक्ष राम प्रताप शुक्ला ने बताया कि मराठी भाषिक समाज सेवको के सेवा व सहकार्य को ध्यान में रखते हुए जिले से कुल 20 समाज सेवकों का सत्कार किया गया. 
इन 20 सत्कार मूर्तियों में वड़धमना के यूसीएन केबल के व्यवसाई दिनेश राउत, वाडी के पूर्व नगराध्यक्ष प्रेम झाडे, वाडी के सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में अग्रेसर पूर्व निर्माण सभापती हर्षल काकडे, वहीं, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र व पत्रकारिता में कार्यशील प्रा सुभाष खाकसे का मंच का स्मृति चिन्ह, शाल, मिठाई, कर्मभूमी सम्मान देकर स्नेहील सत्कार किया गया.
इस दौरान पूर्व नगराध्यक्ष प्रेम झाडे, हर्षल काकडे सह उत्तर भारतीय सभा के जिला संघटक विजय मिश्रा ने नागपूर शहर में उत्तर भारतीय समाज भवन निर्मिती हेतू 5 लाख रुपये सहायता निधी की घोषणा की. इस उत्तर भारतीय सभा का संघटनात्मक कार्य उत्कृष्ट रूप से संचालित होने हेतू इन्होंने यह घोषणा की। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने इस भवन को उत्तर भारतीयों के विकास में भारतीय संविधान के साथ महाराष्ट्र का महत्वपूर्ण योगदान होने का मनोगत व्यक्त किया.
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News