वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान! शेड्यूल आते ही बढ़ा रोमांच, जानें पूरा समीकरण – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 02-10-26 10:17
ODI World Cup 2027: 2027 वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के साथ ही भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इस बार दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं और टूर्नामेंट के दौरान उनके बीच तीन बार मुकाबला होने की संभावना बन रही है. विश्व कप का आयोजन 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा.
2027 का वर्ल्ड कप कई मायनों में खास है. पुरुष वनडे विश्व कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे. अफ्रीका में 24 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप की वापसी हो रही है. इससे पहले 2003 में यहां विश्व कप खेला गया था, जब भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी.
इस बार भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में इन दोनों टीमों के अलावा मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, मेजबान जिम्बाब्वे और एक क्वालीफायर टीम शामिल है. ग्रुप-बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और दूसरी क्वालीफायर टीम होंगी.
भारत-पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले कैसे हो सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में तय है. दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच को लेकर अभी से फैंस में काफी उत्साह है.
वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अब तक अच्छा नहीं रहा है. दोनों टीमों के बीच विश्व कप में 8 मुकाबले खेले गए हैं और हर बार भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. वहीं, बड़े ICC टूर्नामेंटों में दोनों के बीच हुए मुकाबलों में भी भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान से बेहतर रहा है.
ग्रुप स्टेज के बाद भारत और पाकिस्तान की दूसरी भिड़ंत सुपर-7 चरण में हो सकती है. इस चरण में ग्रुप से आगे पहुंचने वाली टीमें आपस में मुकाबले खेलेंगी. अगर दोनों टीमें सुपर-7 में जगह बनाती हैं और उनके मैच का समीकरण बनता है, तो एक बार फिर दोनों का सामना हो सकता है.
इसके बाद भारत-पाकिस्तान की तीसरी भिड़ंत सेमीफाइनल या फाइनल में संभव है. सुपर-7 चरण के बाद अंक तालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. अगर दोनों टीमें नॉकआउट दौर तक पहुंचती हैं और शेड्यूल का समीकरण ऐसा बनता है, तो फैंस को एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होगा भारत का अभियान
भारतीय टीम 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करेगी. यह मैच केप टाउन में खेला जाएगा. दोनों टीमें इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भिड़ी थीं, जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था.
2027 वर्ल्ड कप के मुकाबले कुल 12 मैदानों पर खेले जाएंगे. इनमें दक्षिण अफ्रीका के 8, जिम्बाब्वे के 3 और नामीबिया का एक मैदान शामिल है. नामीबिया पहली बार पुरुषों के सीनियर वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेगा.
सेमीफाइनल और फाइनल कब होगा?
वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर को केप टाउन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को त्श्वाने के सुपरस्पोर्ट पार्क में होगा. दोनों सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है.
फाइनल 21 नवंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा. फाइनल के लिए 22 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है. खास बात यह है कि 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल भी इसी जोहान्सबर्ग मैदान पर खेला गया था.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News