Edited By :Azhar Naim
Updated:
शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, इस सीजन में लाखों की संख्या में शादी होती हैं. लेकिन अक्सर कपल्स का शौक होता है कि उनकी शादी आम मैरिज हॉल में न होकर किसी बढ़िया शहर में अच्छे तरीके से हो. ऐसे में अगर आपकी शादी भी नजदीक है या नए साल के बाद आप शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ वेडिंग डेस्टिनेशन आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.
डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंड आज के वक्त में तेजी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. अक्सर कपल्स की ख्वाहिश रहती है कि उनकी शादी किसी आम मैरिज हॉल में ना होकर बढ़िया सी जगह पर हो, जहां के नजरें और सजावट शादी में चार चांद लगा दें और इसके लिए लोग ज्यादा पैसे खर्च करने के लिए भी तैयार रहते हैं.
डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर अक्सर लोगों को लगता है कि इसके लिए विदेश ही जाना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं है. बल्कि भारत में भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप जा सकते हैं और अपनी शादी का प्रोग्राम रख सकते हैं. उन सभी जगहों के नजारे भी शानदार होंगे और शादी व अन्य प्रोग्राम भी बड़ी धूमधाम से हो सकेगी.
अगर आप अपनी शादी के सभी प्रोग्राम को रॉयल बनाना चाहते हैं, तो आप राजस्थान का रुख कर सकते हैं. उदयपुर, जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों में कई ऐसे किलें, हेरिटेज प्रॉपर्टीज और भव्य पैलेस है, जहां आप बुकिंग कर सकते हैं.
अगर आप अपनी शादी समुद्र किनारे एक बढ़िया से नजारों के बीच करना चाहते हैं, तो आप गोवा या फिर लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार जा सकते हैं. इन सभी जगहों पर शादी समारोह के लिए एक से बढ़कर एक रिसॉर्ट है. इसके अलावा समुद्र के किनारे या बीच पर भी खूबसूरत वेडिंग प्लान कर सकते हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आपकी शादी पहाड़ों के नजारों के बीच हो या फिर नदी किनारे हो तो आप ऋषिकेश, मसूरी और शिमला का रुख कर सकते हैं. हालांकि, अगर बजट ज्यादा है तो कश्मीर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आपको यहां कई ऐसी प्रॉपर्टी या इवेंट ऑर्गेनाइजर मिल जाएंगे, जो आपकी शादी समारोह को पूरा करने में मदद कर सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: शादी के बाद पार्टनर के साथ बिताने हैं यादगार पल? भारत की इन 5 खूबसूरत जगहों पर बनाएं हनीमून का प्लान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301