UP News Live: सपा ने यूपी में 5 प्रत्याशी किए घोषित, कांग्रेस से सीट शेयरिंग पर चर्चा – Hindustan

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस में सीटों को लेकर चर्चा है।
UP News Live: समाजवादी पार्टी ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पांच उम्मीदवारों ने नाम की घोषणा कर दी है। जारी हुई इस पहली सूची में सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार, सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र से उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सहारनपुर विधानसभा सीट से आशु मलिक चुनाव लड़ेंगे। शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन, अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से ज्योति लोधी को मैदान में उतारा गया है।
उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर जैसी सीटों के लिए अपने पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिनमें से ज्यादातर मौजूदा विधायक हैं। इसके बाद, पार्टी नेता अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए बातचीत करने का आग्रह किया। सपा ने शुरुआत में कांग्रेस के लिए 26 सीटें अलग रखने का प्रस्ताव दिया है। सूत्रों के अनुसार, इसे कांग्रेस ने खारिज कर दिया।

UP News LIVE: घाघरा पुल पर टैंकर खराब, दोनों ओर लम्बा जाम
UP News LIVE: लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु घाघरा पुल के बीचोंबीच एक तेल टैंकर अचानक खराब हो गया। पुल के बीच में टैंकर खड़ा होने से आवागमन बाधित हो गया और देखते ही देखते पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में कई चौपहिया वाहनों में मरीज भी फंसे थे जो बहराइच से लखनऊ इलाज को जा रहे थे।
UP News LIVE: उमर अली बेहट सीट से सपा प्रत्याशी, दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम हैं ससुर
UP News LIVE: सपा ने सहारनपुर की बेहट सीट से उमर अली खान को प्रत्याशी बनाया है। उमर अली खान के ससुर दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम हैं। इससे पहले भी 2022 के चुनावों में उमर अली खान बेहट से जीत हासिल कर चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: आशु मलिक होंगे सहारनपुर देहात सीट से सपा के प्रत्याशी
UP News LIVE: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद संग विवादों में रहने वाले आशु मलिक 2027 विधानसभा चुनावों में सहारनपुर देहात सीट से सपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच की तनातनी जगजाहिर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: पढ़ें कौन है ज्योति लोधी, ललितपुर से घोषित सपा प्रत्याशी
UP News LIVE: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के घोषित पांच प्रत्याशियों में से इकलौता नया चेहरा और महिला प्रत्याशी ज्योति लोधी को ललितपुर सीट से टिकट मिला है। ज्योति ओबीसी चेहरा हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: तीन बार जीत की हैट्रिक, चौथी बार मिला सपा से टिकट
UP News LIVE: सपा ने शामली की कैराना सीट से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले नाहिद हसन तीन बार जीत चुके हैं। एक बार नाहिद हसन जेल में रहते हुए भी चुनाव जीत चुके हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: सपा ने दिया 5 बार जीते महबूब अली को टिकट
UP News LIVE: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अमरोहा से सपा ने पांच बार जीत हासिल कर चुके महबूब अली को टिकट दिया है। सपा ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अमेठी-रायबरेली में 1 सीट कैसे? अखिलेश पर भड़की कांग्रेस
UP News LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जहां, कांग्रेस ने 131 सीटों की मांग की थी। वहीं, सपा ने केवल 26 सीटें देनें का प्रस्ताव दिया। इतना ही नहीं बल्कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली सीटों, अमेठी और रायबरेली में से पार्टी को केवल एक-एक सीट देने का प्रस्ताव दिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच सपा ने इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार
UP News LIVE: कांग्रेस से सीट बंटवारे की बातचीत के बीच समाजवादी पार्टी ने मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें सहारनपुर, शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। इस पहली सूची में चार मुस्लिम और एक गैर-यादव ओबीसी उम्मीदवार शामिल हैं।
UP News Live: यूपी चुनाव 2027 के लिए सपा ने कांग्रेस को दीं 26 सीटें
UP News Live: समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने मंगलवार को बताया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटों की पेशकश की है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी दो सीटें दी हैं जिन पर कांग्रेस जीती थी, चार ऐसी सीटें जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी, और 20 अन्य सीटें ऐसी हैं जहां हमें (सपा को) 60,000 से 70,000 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को वहां केवल 2,000 के आसपास वोट मिले थे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच बातचीत का दूसरा दौर चल रहा है।
Location : लखनऊ
First Published : November 25, 2026, 06:47 IST
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News