PoK में चल रहा आतंक का नेटवर्क… दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान, जैश कमांडर ने खुद कुबूला सच – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 25-11-26 11:40
पाकिस्तान एक बार फिर आतंकवाद को लेकर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ है. इस बार उसकी पोल किसी दूसरे देश ने नहीं, बल्कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक कमांडर ने ही खोल दी है. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के रावलकोट में जैश का सशस्त्र नेटवर्क मौजूद होने की बात खुद संगठन के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार की है. उसके इस बयान ने पाकिस्तान में आतंकी संगठनों की मौजूदगी और उन्हें मिलने वाले कथित संरक्षण पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जैश कमांडर ने अपने संगठन के हथियारबंद नेटवर्क का जिक्र किया. इतना ही नहीं, उसने पाकिस्तान की सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों पर भी सवाल उठाए. उसने पूछा कि हाल में हुई झड़पों में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों की हत्या के आरोपियों और कथित राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान अब तक क्यों नहीं हो पाई है.
जैश के लड़ाके स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच मौजूद
मसूद इलियास ने अपने बयान में दावा किया कि जैश के कुछ हथियारबंद लड़ाके उन्हीं स्थानीय समुदायों से आते हैं, जो जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं. यह कमेटी स्थानीय संगठनों का गठबंधन है, जो आर्थिक परेशानियों और सरकारी व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन चला रहा है.
इलियास ने यह भी बताया कि वह जैश का पक्ष रखने के लिए इस्लामाबाद में सरकारी और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर चुका है. उसने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के कुछ बड़े अधिकारी कमेटी के नेताओं और रावलकोट में आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रमुख लोगों को खत्म करने का फैसला कर चुके हैं.
उसके इस बयान से पाकिस्तान के सुरक्षा तंत्र और आतंकी संगठनों के बीच कथित संबंधों को लेकर बहस तेज हो गई है.
ऑपरेशन सिंदूर में नुकसान की बात भी कबूल चुका है कमांडर
मसूद इलियास कश्मीरी पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुका है. सितंबर 2025 में बालाकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए उसका वीडियो सामने आया था. इसमें उसने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद को हुए नुकसान की बात स्वीकार की थी.
उसने बताया था कि भारतीय हमलों में संगठन के कई ठिकाने तबाह हुए थे और उसके कई लोगों की जान गई थी. अब रावलकोट में जैश के सशस्त्र नेटवर्क को लेकर उसका ताजा बयान पाकिस्तान के लिए एक बार फिर मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
PoK में हिंसा के बीच आसिम मुनीर को लिखा गया पत्र
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पिछले कुछ महीनों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, रावलकोट और आसपास के इलाकों में हुए प्रदर्शनों के दौरान 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. स्थानीय लोग आर्थिक परेशानियों और प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव की मांग कर रहे हैं.
बढ़ती हिंसा के बीच जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को पत्र लिखकर सैन्य कार्रवाई तुरंत रोकने की मांग की है. कमेटी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने हिंसा नहीं रोकी तो सेना और स्थानीय लोगों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.
कमेटी का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन हिंसक विद्रोह का रूप ले सकता है. इसका असर केवल रावलकोट या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूसरे इलाकों में भी फैल सकता है.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News