'वेस्टर्न यूपी का मिनी कुंभ बनेगा गढ़मुक्तेश्वर मेला, सुरक्षा और सुविधाओं के होंगे पुख्ता इंतजाम', बोले CM योगी – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेला की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान मेरठ, बरेली, अमरोहा, हापुड़, मुरादाबाद समेत कई मंडलों/जिलों के प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े. मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि ‘वेस्टर्न यूपी का मिनी कुंभ’ के नाम से यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा. उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, सुगम यातायात और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने को कहा.
सीएम योगी ने कहा कि 17 से 26 नवंबर तक लगने वाले इस मेले में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. 24 नवंबर को मुख्य स्नान पर्व होगा.
उन्होंने कहा कि यहां आस्था, परंपरा और अच्छी व्यवस्था का संगम देखने को मिलेगा, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं. श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल समेत सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जाए. मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बिल्कुल न हो.
मुख्यमंत्री ने गृह, लोक निर्माण, परिवहन, सिंचाई, नगर विकास, ऊर्जा, पंचायती राज और स्वास्थ्य समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले तैयारियों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि मेले के कमांड एरिया में शराब और नशे की चीजों की बिक्री बिल्कुल न हो, साथ ही न आस्था के विपरीत कोई आचरण हो.
मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. जरूरत के अनुसार नदी को चैनलाइज किया जाए और हर घाट पर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो. घाटों पर पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाए.
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मेले में सीएचसी स्तर के अस्थायी अस्पताल बनाए जाएं. वहां पर्याप्त स्टाफ, एंबुलेंस और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें. इसके अलावा बिजली की नियमित सप्लाई और साफ पेयजल का इंतजाम भी किया जाए.
सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें दोनों तरफ तैनात की जाएं. मेले से पहले एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अधिकारी पुलिसकर्मियों की काउंसिलिंग कर लें. पुलिसकर्मी रील बनाने की प्रवृत्ति से दूर रहें.
इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वॉच टावर, फायर टेंडर, सीसीटीवी, यातायात और पार्किंग प्रबंधन के साथ डायवर्जन की भी उचित व्यवस्था की जाए.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि मेले में खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाए. मंच पर केवल सभ्य कार्यक्रम हों और आस्था के खिलाफ कोई कार्यक्रम न हो. स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए और हर आयुवर्ग के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाए.
मुख्यमंत्री ने पर्यटन और संस्कृति विभाग को निर्देश दिया कि मेले में श्रीमद्भागवत कथा, रासलीला, रामलीला और भगवान शिव से जुड़े आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं. इसके अलावा लेजर शो और ड्रोन शो भी कराए जाएं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News