India Youth Unemployment Rate: शहरी युवाओं की बेरोजगारी दर छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर, जुलाई-सितंबर में 18.9% पहुंची – Business Standard

Tue, नवंबर 10, 2026 | ई-पेपर
Switch to English Website
Sensex (81,106.65)
+107.25 (+0.13%) ट्रेंड
Nifty (25,044.65)
+58.25 (+0.23%) ट्रेंड
ट्रेंड ट्रेंडिंग:
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
Last Updated: नवंबर 10, 2026 | 10:15 PM IST
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा आज जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के तिमाही बुलेटिन के अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं के बीच बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 18.2 प्रतिशत से बढ़कर साल 2026-2027 की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 18.9 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले छह तिमाहियों का शीर्ष स्तर है।
हालांकि सितंबर तिमाही में युवाओं के बीच कुल बेरोजगारी (ग्रामीण+शहरी) पिछले तिमाही के 15.9 प्रतिशत से घटकर 15.3 प्रतिशत रह गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसी अवधि के दौरान ग्रामीण युवाओं की बेरोजगारी 14.7 प्रतिशत से घटकर 13.6 प्रतिशत रह गई।
देश के शहरी क्षेत्र में युवा पुरुषों की तुलना में युवा महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर अधिक रही। मौजूदा साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के लिहाज से युवा महिलाओं की बेरोजगारी दर अप्रैल-जून की अवधि में दर्ज 25.2 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 26.1 प्रतिशत हो गई, जो पिछली छह तिमाहियों में सबसे अधिक रही।
इसी अवधि के दौरान शहरी युवा पुरुषों की बेरोजगारी दर भी पिछले तिमाही में दर्ज 16 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 16.5 प्रतिशत हो गई, जो पिछली छह तिमाहियों में सबसे ऊंचा स्तर है।
इसके अलावा 15 साल और उससे अधिक उम्र वाले लोगों के मामले में बेरोजगारी दर अप्रैल-जून की 5.4 प्रतिशत से घटकर 5.1 प्रतिशत रह गई। इसी आयु वर्ग के बीच ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर 6.8 प्रतिशत के चार महीने के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई, जो पिछली तिमाही में 6.7 प्रतिशत थी।
सीडब्ल्यूएस ढांचे के तहत देश के ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के लिए श्रम बाजार के प्रमुख संकेतकों के मासिक और तिमाही अनुमान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनवरी 2025 से पीएलएफएस कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया था। जुलाई-सितंबर 2026 का यह बुलेटिन छठा तिमाही प्रकाशन है, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
जिन 20 राज्यों के लिए बुलेटिन में अनुमान दिया गया है, उनमें 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए केरल में बेरोजगारी दर सबसे अधिक 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके बाद पंजाब और आंध्र प्रदेश का स्थान रहा, जहां यह दर प्रत्येक राज्य में 7.8 प्रतिशत थी।
दूसरी ओर कर्नाटक में यह दर सबसे कम 2.8 प्रतिशत रही। इसके बाद गुजरात (3.2 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (3.4 प्रतिशत) का स्थान रहा।
आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने का अवैध कारोबार बढ़ा, डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट में खुलासा
कच्चे तेल में नरमी से निवेशकों को राहत, अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद एशिया में भी उछाल
पटाखों से हादसे सिर्फ दीवाली पर नहीं, फैक्टरियों में भी जा रही जान; इस साल 92 लोगों की हुई मौत
DPDP कानून से खोजी पत्रकारिता पर संकट की आशंका, विशेषज्ञों ने उठाए सवाल; सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
Advertisement
टायर खरीदना होगा और महंगा, सिएट, जेके टायर और अपोलो फिर बढ़ाएंगी दाम
जीरोधा फंड हाउस का नाम बदला, अब कहलाएगा जीरोधा केस फंड्स; निवेशकों पर क्या होगा असर?
एनवीडिया के CEO को चीनी महिला ने जासूसी के लिए बनाया निशाना? शुरू हुई जांच
शहरी युवाओं की बेरोजगारी दर छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर, जुलाई-सितंबर में 18.9% पहुंची
आयात शुल्क बढ़ने के बाद सोने का अवैध कारोबार बढ़ा, डब्ल्यूजीसी की रिपोर्ट में खुलासा
कच्चे तेल में नरमी से निवेशकों को राहत, अमेरिकी बाजारों में तेजी के बाद एशिया में भी उछाल
AI से अमीरों की दौलत बढ़ेगी, गरीबों की नौकरी जाएगी? बिल गेट्स ने क्यों दी टैक्स बढ़ाने की सलाह
तेल लाने का खर्च 4 गुना बढ़ा! अब अपने जहाज खरीदेगी इंडियन ऑयल, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?
Share Market: शेयर बाजार में तेजी की वापसी, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े, क्या आगे भी जारी रहेगी रैली?
SBI, HDFC और ICICI म्यूचुअल फंड ने कितना दिया कमीशन? सामने आए FY26 के आंकड़े
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने सेबी को भेजे 4 नई स्कीम्स के दस्तावेज, शेयर से सोने-चांदी तक निवेश
बॉन्ड में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 8 अहम टर्म, निवेश का फैसला होगा आसान
Follow Us:
होम
ताज़ा खबरें
मल्टीमीडिया
अर्थव्यवस्था

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News