IPL 2027 में 6 टीमों को मिल सकता है नया कप्तान, आकाश चोपड़ा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
आईपीएल 2027 में 6 टीमों की कप्तानी में हो सकता है बदलाव (PIC credit – IPL/X)
IPL 2027: आईपीएल 2027 सीजन से पहले कई टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सिर्फ खिलाड़ियों की अदला-बदली नहीं, टीमों की कप्तानी में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी सीजन के लिए 10 में 6 टीमों के कप्तानों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. चोपड़ा का मानना है कि मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं. उन्होंने पांच टीमों के संभावित कप्तानों के नाम भी बताए हैं, जबकि LSG को लेकर उन्होंने चार खिलाड़ियों को दावेदार माना है.
दरअसल, आकाश चोपड़ा ने ESPN क्रिकइंफो पर आईपीएल 2027 के लिए कप्तानों को लेकर अपनी राय रखी है. चोपड़ा ने बताया कि आगामी सीजन में किन टीमों को नया कप्तान मिल सकता है. सबसे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं, मुंबई इंडियंस को लेकर उन्होंने रोहित शर्मा और तिलक वर्मा के बीच कप्तानी की रेस की बात कही. हालांकि, उन्होंने अंत में रोहित को अपनी पसंद बताया. पिछले तीन सीजन से हार्दिक पांड्या मुंबई की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन ट्रेड के जरिए उनके पंजाब किंग्स से जुड़ने की खबर सामने आई है. ऐसे में रोहित की दोबारा कप्तानी में वापसी हो सकती है. रोहित की अगुवाई में मुंबई पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी थी.
वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर आकाश ने कहा कि रजत पाटीदार ही टीम की कमान संभालेंगे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस की अनुपलब्धता की स्थिति में ईशान किशन को कप्तानी मिल सकती है. कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान पहले भी टीम की कमान संभाल चुके हैं.
आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान के रूप में यशस्वी जायसवाल का नाम लिया है. फिलहाल टीम की कप्तानी रियान पराग के पास है, लेकिन आकाश को लगता है कि आगामी सीजन में जायसवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. दिल्ली कैपिटल्स में भी कप्तानी बदलने की संभावना जताई गई है. आकाश के मुताबिक, अक्षर पटेल की जगह केएल राहुल टीम की कमान संभाल सकते हैं. राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर चुके हैं.
वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर आकाश ने किसी एक खिलाड़ी का नाम तय नहीं किया. उन्होंने मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन और जोश इंग्लिस को कप्तानी का संभावित दावेदार बताया. ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के बाद लखनऊ को नए कप्तान की तलाश करनी होगी. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के पास ही रहने की उम्मीद है.
Which IPL teams could have a new captain in 2027? 👀 pic.twitter.com/MPWDL8qTLH
ये भी पढ़ें- यूपी की टीम में भुवनेश्वर कुमार समेत कई बड़े नाम, 24 विकेट लेने वाले गेंदबाज के बाहर होने पर सवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को भी आईपीएल 2027 में नए कप्तान की जरूरत पड़ सकती है. टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में केकेआर की नजर किसी नए कप्तान को टीम में शामिल करने पर होगी. आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर नीलामी में केकेआर को कप्तानी के लिए कोई उपयुक्त खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो रिंकू सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. रिंकू फिलहाल टीम के उपकप्तान हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर के पास ही रहने की संभावना है. उनकी अगुवाई में पंजाब ने आईपीएल 2025 के फाइनल तक का सफर तय किया था. पिछले सीजन में टीम ने 14 मुकाबलों में से 7 में जीत हासिल की और पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर रही थी.
ये भी पढ़ें- ‘विराट कोहली की तरह खेलना चाहता हूं…’ सहवाग के बेटे आर्यवीर का बयान वायरल, देखें VIDEO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News