शहबाज शरीफ का सबसे बड़ा कबूलनामा, नमाज के बाद भारत पर था अटैक का प्लान, पर किस मिसाइल ने हवा कर दी टाइट – News18 Hindi

बाकू: पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जो तबाही मचाई, अब उसे खुद पाकिस्तान के नेता मानने लगे हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने माना है कि वह भारत पर हमला करते उससे पहले ही भारत ने अटैक कर दिया. बुधवार की शाम अजरबैजान के लाचिन में आयोजित त्रिपक्षीय सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत की ताकत मान ली. उन्होंने कहा कि 9-10 मई को हमने हमला करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने भारत पर सुबह की नमाज के बाद अटैक करने का प्लान बना लिया था. लेकिन भारत ने उससे पहले ही ब्रह्मोस मिसाइलों से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया.
शरीफ ने यह कबूलनामा पाकिस्तान-तुर्की-अजरबैजान के शिखर सम्मेलन में किया, जहां पाकिस्तानी सेना के नए ‘फेल्ड मार्शल’ आसिम मुनीर भी उनके साथ मौजूद थे. अपने भाषण में शरीफ ने कहा, ‘हमारी सेना सुबह 4:30 बजे फजर के तुरंत बाद भारत पर जवाबी हमला करने को तैयार थी, लेकिन इससे पहले ही भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों से नूर खान (रावलपिंडी) और मुरीद (चकवाल) में स्थित हमारे ठिकानों पर हमला कर दिया.’ इस बड़े खुलासे के बाद शरीफ ने असीम मुनीर को खड़ा कर सभा में उनका औपचारिक परिचय कराया.
खबर अपडेट की जा रही है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News