शिक्षक को मिली ई खेल पाठशाला की जिम्मेदारी – Hindustan

हाथरस: भारतीय खेल प्राधिकरण की ई-खेल पाठशाला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के चयनित खेल शिक्षकों में सासनी के कंपोजिट स्कूल नगला सिंह में कार्यरत सहायक अध्यापक सचिन कुमार शर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। आठ अगस्त 2026 को लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें ई-खेल पाठशाला से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई। ई-खेल पाठशाला का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा और खेल प्रशिक्षण को बेहतर बनाना तथा खेल प्रतिभाओं को शुरुआती स्तर से ही उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत चयनित शिक्षकों को खेल संबंधी प्रशिक्षण, तकनीकी जानकारी और प्रतिभाओं की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।
सचिन शर्मा लंबे समय से विद्यालयी खेलों से जुड़े हुए हैं। वह राज्य स्तरीय स्कूली क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं तथा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश की टीम के साथ मैनेजर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में नगला सिंह विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं का विभिन्न खेलों में राज्य स्तर पर चयन हो चुका है। ई-खेल पाठशाला के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित खेल शिक्षकों में शामिल होना सचिन शर्मा की खेल क्षेत्र में सक्रिय भूमिका और अनुभव को मिली एक और महत्वपूर्ण पहचान माना जा रहा है। सचिन शर्मा की इस उपलब्धि पर साथी अध्यापक शालू चौधरी,हिमांशु अग्रवाल, पंकज गौतम, गगन राज, अर्जुन सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News