Feedback
पश्चिम बंगाल की BJP सरकार कल अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार कर सकती है. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस विशेष कवायद के तहत कल ही पूरी कैबिनेट का गठन कर लिया जाएगा, जिससे राज्य में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक गति दी जा सके.
सूत्रों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे बंगाल की नई सरकार के कैबिनेट विस्तार के शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए राज्यपाल भवन में तैयारियां जोरों पर हैं. जहां नए मंत्रियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.
सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट विस्तार की जानकारी सामने आने के बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है. दावा किया जा रहा है कि बंगाल सरकार अपनी कैबिनेट में नए और युवा चेहरों को मौका देने की सोच रही है. इसके लिए कई नाम उभरकर सामने आए हैं.
बताया जा रहा है कि शुभेंदु सरकार के कैबिनेट विस्तार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नए मंत्रियों को शामिल करके शासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा सुचारू बनाना है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी कैबिनेट गठन की प्रक्रिया को कल होने वाले एक विशेष समारोह के माध्यम से धरातल पर उतारा जाएगा, जिसमें कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू