श्रद्धालुओं के भरोसे पर चोट, वैष्णो देवी दरबार की 20 टन में 95% चांदी नकली; सियासी पारा हाई – Zee News

Vaishno Devi Mandir: रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 550 करोड़ रुपये आंकी गई थी, उनमें से लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की ही वास्तविक चांदी निकली. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कैडमियम जैसी धातु पाए जाने की बात सामने आई है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है.
Trending Photos
Vaishno Devi silver controversy: मां वैष्णो देवी दरबार में चढ़ावे की चांदी को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे के बाद सियासत तेज हो गई है. अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने कहा कि अगर यह खबर सही है कि श्राइन बोर्ड द्वारा पिघलाने के लिए भेजी गई 20 टन चांदी में से 95 प्रतिशत तक नकली पाई गई है, तो यह बेहद गंभीर मामला है.

भक्तों की आस्था से खिलवाड़ किसने किया? 

उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था मां वैष्णो देवी दरबार से जुड़ी हुई है, ऐसे में श्राइन बोर्ड को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि इतनी बड़ी गड़बड़ी आखिर कैसे हुई.

वैष्णो देवी धाम में महाघोटाला

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह सोनू ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में 95 फीसदी चांदी के फर्जी होने की बात सामने आ रही है, ये बेहद चिंताजनक है. उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, उन्हें इस पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देनी चाहिए. सोनू ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह साफ होना चाहिए कि मामला घोटाले का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी कड़ी में नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी शेख बसीर अहमद ने भी इस पूरे प्रकरण को आस्था से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए गहन जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालु इस दरबार में गहरी आस्था और विश्वास के साथ आते हैं और अगर चढ़ावे को लेकर किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो यह उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.

ज़ी न्यूज़ ने डीएनए में प्रमुखता से दिखाई खबर

कुल मिलाकर, इस पूरे विवाद ने अब एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या श्रद्धालुओं की आस्था के साथ कहीं न कहीं समझौता हो रहा है?
अब सभी की निगाहें प्रशासन और श्राइन बोर्ड पर टिकी हैं कि इस मामले में क्या सच्चाई सामने आती है और किस तरह से पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है. 

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 550 करोड़ रुपये आंकी गई थी, उनमें से लगभग 30 करोड़ रुपये मूल्य की ही वास्तविक चांदी निकली. जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कैडमियम जैसी धातु पाए जाने की बात सामने आई है, जिसने इस पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है. स्वर्णकार एसोसिएशन कटड़ा ने करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मुद्दे पर चिंता जताते हुए सख्त जांच अभियान चलाने की मांग की है.
यह भी पढ़ें- खत्म हुआ इंतजार, अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; जानें कैसे करें अप्लाई?किन दस्तावेजों की होगी जरूरत)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 22 साल का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है. ZEE न्यूज…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News