अखिल भारतीय महिला परिषद सुबोधनी शाखा प्रयागराज ने भव्य इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नारी शक्ति को समर्पित गणेश वंदना से हुआ जिसकी मनमोहक प्रस्तुति सुदिक्षा केसरवानी ने दी।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष के रूप में नीतू केशरवानी, सचिव शालिनी गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मंजुला गर्ग ने पदभार ग्रहण किया। एससीएम पद पर अर्चना मौर्य नियुक्त हुईं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बेडू अग्रहरि रहीं। इनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में पैट्रन जमुति गुप्ता, सुभाष राठी, किरण चावला, पद्मा टंडन, शांति चौधरी, गीता कोर्रा, प्रभा भार्गव, रश्मि शुक्ला, कुमकुम अग्रवाल, साधना, ज्योति श्रीवास्तव, कविता गुप्ता, नेहा सिंह सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और नारी सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.