श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 भारतीय मछुआरे घायल, MEA ने श्रीलंका के उच्चायुक्त को किया तलब – Aaj Tak

Feedback
मंगलवार सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि तीन अन्य मछुआरों की हल्की चोटें लगी हैं. इस घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इस कार्रवाई के खिलाफ औपचारिक विरोध जताते हुए श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब किया है.
MEA ने कार्रवाई को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि कराईकल बंदरगाह से मंगलवार सुबह तड़के डेल्फ्ट द्वीप के पास मछली पकड़ने निकले 13 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी.
बयान के अनुसार, मछुआरों का दल परुथी थुराई के पास मछली पकड़ रहा था, तभी उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नाव ने घेर लिया. श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्री सीमा पार करने के आरोप में एक मछली पकड़ने वाली नाव और 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया. मछुआरों द्वारा नाव को तमिलनाडु की ओर ले जाने का प्रयास करने पर श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक श्रीलंकाई नौसेना अधिकारी भी सवार था. एक मछुआरे के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा किसी वस्तु के प्रहार से घायल हो गया. गिरफ्तार मछुआरों को कांगेसंतुरई पुलिस को सौंप दिया गया.
विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा गया है, “मछली पकड़ने वाली नौका पर सवार 13 मछुआरों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में जाफना टीचिंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.”
MEA ने कहा कि उसी जहाज पर सवार तीन और मछुआरों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच जाफना में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने घायल मछुआरों से मुलाकात की है और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News