पेज चार की खबर संत सुखदेव महाराज के निधन से रविदासिया समाज में शोक भभुआ। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुखदेव महाराज के आकस्मिक निधन से रविदासिया समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। संगठन के प्रदेश महासचिव जय शंकर राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संत सुखदेव महाराज का निधन हो गया।
उन्होंने कहा कि संत सुखदेव महाराज ने सतगुरु रविदास महाराज, भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, मान्यवर कांशीराम तथा अन्य महापुरुषों के विचारों और मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से संगठन को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि संत सुखदेव महाराज के निधन की खबर से बिहार सहित विभिन्न राज्यों में उनके अनुयायियों और समाज के लोगों में गहरा दुख है। संगठन की ओर से दिवंगत संत की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है। प्रदेश महासचिव ने बताया कि 23 जून को सामुदायिक भवन, भभुआ में जिला स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों एवं गुरु प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार रंजन, प्रदेश सचिव जितेंद्र कैमूरी, जिला अध्यक्ष राजा राम, सुनील कुमार सुमन, मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया। “जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक सुखदेव महाराज का नाम रहेगा” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play