सऊदी एयर बेस पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त अमेरिकी विमान के बारे में अभी तक क्या पता है – BBC

इमेज स्रोत, Facebook
वेरिफ़ाइड तस्वीरों से पता चलता है कि सऊदी अरब के एक एयर बेस पर अमेरिकी कमांड और कंट्रोल विमान नष्ट हो गया है.
ये तस्वीरें सबसे पहले एक फ़ेसबुक पेज पर साझा की गई थीं, जो अमेरिकी सेना से जुड़ी ख़बरें पोस्ट करता है. तस्वीरों में ई-3 सेंट्री विमान दो हिस्सों में टूटा हुआ दिखाई दे रहा है.
बीबीसी ने पुष्टि की है कि ये तस्वीरें रियाद से क़रीब 100 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस की हैं.
तस्वीरों में दिख रहे पिलर, स्टोरेज यूनिट और पक्के हिस्सों पर बने निशान सैटेलाइट तस्वीर से मेल खाते हैं.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस घटना पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है.
बीबीसी ने इस मामले में उनसे प्रतिक्रिया मांगी है.
बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरानी हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है.
समाप्त
वहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट किया कि कम से कम दो अमेरिकी रीफ्यूलिंग विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
रविवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने दावा किया कि एक शाहेद ड्रोन ने ई-3 विमान को निशाना बनाया.
समाप्त
इमेज स्रोत, AFP via Getty Images
बीबीसी वेरिफ़ाई ने 11 मार्च की सैटेलाइट तस्वीर में भी इसी स्थान पर एक ई-3 विमान देखा है.
हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह वही विमान है या नहीं.
वेरिफ़ाइड तस्वीरों में से एक में विमान का टेल नंबर भी दिखाई देता है. इसके आधार पर फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ़्लाइटरडार24 की जाँच की गई.
इससे पता चला कि 18 मार्च को यह विमान एयर बेस के पास उड़ान भर रहा था.
शुक्रवार को ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर में एयर बेस के एप्रन क्षेत्र में आग दिखाई देती है, जो ई-3 विमान से क़रीब 1600 मीटर पूरब में है.
यह साफ़ नहीं है कि यह उसी हमले का हिस्सा है या नहीं, जिसमें इस विमान को नुक़सान पहुँचा.
बीते 17 फ़रवरी को बीबीसी वेरिफ़ाई ने फ़्लाइटरडार24 डेटा की पड़ताल के आधार पर पुष्टि की थी कि दो ई-3 सेंट्री अवाक्स विमान ब्रिटेन के मिल्डेनहाल एयरफ़ोर्स स्टेशन पर पहुँचे थे.
इमेज स्रोत, X/@AVG_Kory
मशहूर हस्तियों की कहानी पूरी तसल्ली और इत्मीनान से इरफ़ान के साथ.
एपिसोड
समाप्त
बोइंग ई-3 अवाक्स (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) एक बोइंग 707 विमान पर आधारित है और इसके पिछले हिस्से में घूमने वाली रडार डिस्क लगी होती है, जो इसे अलग पहचान देती है.
यह रडार लंबी दूरी तक संभावित लक्ष्यों का पता लगाने और उनकी निगरानी करने में सक्षम होता है, जिससे जंग के दौरान ख़तरे की समय से पहले जानकारी मिलती है.
अमेरिकी वायुसेना की वेबसाइट के अनुसार, यह विमान एयर ऑपरेशन के कमांडरों को जानकारी देता है, जिससे वे हवाई युद्ध को नियंत्रित कर सकें.
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अवाक्स आधुनिक युद्धों के दौरान, ज़मीन और हवा में सर्विलांस सिस्टम (वायु रक्षा कार्यों) के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करता हैं, जिसे आमतौर पर एयर 'सर्विलांस सिस्टम' कहते हैं.
इसकी मदद से हवाई हमले किए जाते हैं या हमलों को रोकने की कार्रवाई की जाती है.
इसे हवा में उड़ता हुआ एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम कहा जाता है, इनका उपयोग उन जगहों पर किया जाता है जहां 'ग्राउंड सर्विलांस' संभव नहीं होता है.
इस विमान ने पहली बार 1977 में सेवा शुरू की थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह 2035 तक अमेरिकी वायुसेना में सक्रिय रह सकता है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्लेबैक आपके उपकरण पर नहीं हो पा रहा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News