लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में सड़कों की स्थिति बेहतर होने से आवागमन तो आसान हुआ है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। जिले में अमूमन हर दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और लगभग हर सप्ताह किसी न किसी परिवार का चिराग असमय बुझ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक जिले में 37 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोगों की असमय मौत हो चुकी है। दुर्घटना के सबसे अधिक शिकार युवा बाइक सवार हो रहे हैं। तेज रफ्तार बाइक,ओवर स्पीडिंग, ओवरलोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाना हादसों की प्रमुख वजह बन रही है। जिले में 09 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जिनमे बीएस कालेज,पतराटोली,सेन्हा का जोगना ब्रिज, कूडू का टाटी मोड़, नगर का मिशन चौक, बकसीडीपा, कृषि मार्केट, पोस्ट आफिस के समीप समेत पूरे नगर क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया गया है, जहां बार-बार दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद भी इन स्थानों पर अब तक स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित नही हो पाई है। कई स्थानों पर अभी भी रात के समय रोशनी और स्पष्ट चेतावनी संकेतों का अभाव बना हुआ है।
इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी, ओवरलोडिंग और शराब के नशे में वाहन चलाना भी दुर्घटनाओं को बढ़ा रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, नाबालिग चालक, स्पीड बाइकिंग और तेज रफ्तार में सफर कर अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
इसी माह नगर क्षेत्र के बरवाटोली निवासी एक परिवार ने सड़क दुर्घटना में अपने तीन बच्चों को खो दिया। इस दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे हादसे केवल आंकड़े नहीं होते, बल्कि पीछे छूट जाते हैं टूटे हुए परिवार, अधूरे सपने और जीवनभर का दर्द। यह घटना हर वाहन चालक के लिए चेतावनी है कि सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की दुनिया उजाड़ सकती है। इस घटना में तीन सहोदर भाई-बहनों की मौत हो गई थी। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा की बैठक करते हुए जर्जर सड़क की मरम्मत, सड़क किनारे लगे वृक्षों की ट्रिमिंग, दुर्घटना संभावित क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर की व्यवस्था, ट्रकों के आगे पीछे रेडियम स्टिकर की व्यवस्था, नियमित वाहन जांच, बाजार वाले दिन नगर से बाहर रोके गए भारी वाहनों का संयमित परिचालन और गति नियंत्रण का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाताए वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
फोटो-13-लोहरदगा शंख नदी के समीप बगैर हेलमेट के बाइक चलाते युवाओं को समझाते पुलिसकर्मी
फोटो-14-लोहरदगा शहर की मुख्य सड़क, जहां अक्सर हादसे होते हैं
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play