सपा-कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट – Hindustan

मेरठ। दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में स्थानीय राजनीतिक दलों, विभिन्न संगठनों के नेताओं का दिल्ली कूच रोकने एवं शहर में राज्यपाल के कार्यक्रम के साथ ही छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं को छात्रों-युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस ने सपा, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है। सपा नेता जीशान अहमद, सरदार जीतू सिंह नागपाल को पुलिस ने मंगलवार आधी रात बाद से हाउस अरेस्ट किया हुआ है। सपा नेताओं ने मंगलवार रात में दिल्ली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था।
इसके बाद पुलिस ने सपा नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया था।दूसरी ओर, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी को भी पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। राजनीतिक दलों को नेताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया है। कहा कि कुछ नेताओं का दिल्ली कूच रोकने के लिए पुलिस ने कदम उठाते हुए रात से ही हाउस अरेस्ट कर लिया था। इधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत आज कार्यक्रम है एवं पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मेरठ आ रहे है। इस मद्देनजर कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News