Zimbabwe Squad vs India T20I: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, 3 बड़े बदलाव – Aaj Tak News

Feedback
India vs Zimbabwe T20I Series Squad: भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 23, 25 और 26 जुलाई को खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए सेलेक्टर्स ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज वाली टीम में तीन बदलाव किए हैं.
ऑलराउंडर वेस्ली मदेवेरे की टीम में वापसी हुई है. वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार जिम्बाब्वे की टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है. तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहुरी भी चोट से उबरने के बाद टीम में लौट आए हैं. वह हल्की चोट (निगल) के कारण बांग्लादेश के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज नहीं खेल सके थे.
न्यामहुरी की गैरमौजूदगी में टीम में शामिल किए गए तेज गेंदबाज तनाका चिवांगा ने अपनी जगह बरकरार रखी है. इन तीन खिलाड़ियों के आने से क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ताशिंगा मुसेकिवा को टीम से बाहर कर दिया गया है.
सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैम्प‍ियन भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. हाल ही में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे का प्रदर्शन शानदार रहा था. टीम ने एकमात्र टेस्ट मैच पारी के अंतर से जीतने के बाद वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. हालांकि बुलावायो में खेली गई टी20 सीरीज में बांग्लादेश ने वापसी करते हुए 2-1 से सीरीज जीत ली थी.
Zimbabwe name squad for India T20I series

Details 🔽https://t.co/ZjoUQJJi42 pic.twitter.com/VuiEE2QHWC
भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन करन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मदेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा और तफाद्जवा त्सिगा.
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला टी20- 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20- 25 जुलाई, हरारे
तीसरा टी20- 26 जुलाई, हरारे
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News