बालोद| कुम्हारखान गांव में सफाई व्यवस्था की अनदेखी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। जगह-जगह फैली गंदगी और अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन के कारण ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मूलभूत सुविधाओं के नाम पर लाखों रुपए खर्च किए ज
गांव के कई हिस्सों में नियमित सफाई नहीं होने से कचरा जमा हो रहा है। नालियों की स्थिति भी ठीक नहीं होने के कारण गंदा पानी आसपास फैल रहा है। इससे मच्छरों और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रमणजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.