बांका, एक संवाददाता। रविवार को बांका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल सहित अन्य ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर श्री मंडल ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र निर्माण में दिया गया योगदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने अटल जी से जुड़ी बांका की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि अटल जी का बांका से गहरा और आत्मीय संबंध रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय दास, मुकेश सिन्हा, सुभाष साह, उगेंद्र मंडल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुपम गर्ग, पंकज घोष, महेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, विकास चौरसिया, प्रमोद मंडल, उज्ज्वल सिन्हा, बिकास कुमार ,ओमप्रकाश गुप्ता , सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play