Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के मुख्य मार्ग स्थित बिजली विभाग के समीप समाजसेवी डीपी यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि आज के परिवेश में अधिकांश लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति में लगे हैं।
लेकिन जो व्यक्ति निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करता है, वह अपने सद्कर्मों के कारण हमेशा स्मरणीय रहता है। उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि डीपी यादव का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी पुण्यतिथि पर समाज द्वारा याद किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उसका सामाजिक जीवन अनुकरणीय रहा होगा।
sपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. एचडी भारती ने कहा कि मानव जीवन में परोपकार का महत्वपूर्ण स्थान है। समाज के लिए किए गए कार्य व्यक्ति के जाने के बाद भी उसकी स्मृतियों को जीवित रखते हैं। गोष्ठी को श्यामदेव यादव, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र विक्रम सिंह, देशराज यादव, गोपाल यादव, मुन्ना यादव, मार्कंडेय मिश्र, दीनदयाल प्रसाद, जैनुल अख्तर, रंजना भारती, मालवीय प्रसाद निर्मल, राजीव यादव, दीपक यादव, रामऔतार यादव, अनिल श्रीवास्तव, मंजूर आलम, वीरेंद्र यादव, भाजपा नेता आचार्य उमाकांत मिश्र, मुरली मिश्र और बीरबल यादव आदि ने संबोधित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play