साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन में भारत की जीत, पटना में होगा विश्वकप – Dainik Bhaskar

सिटी रिपोर्टर|भागलपुर
राजधानी के बीएन क्लब रामनगरी में हुई साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइव्स इवेंट के अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में भारतीय पुरुष टीम ने श्रीलंका को 35-10, 35-16 से और महिला टीम ने 35-13, 35-13 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
डबल्स और मिश्रित युगल में भी भारतीय टीम ही विजेता रही, जबकि श्रीलंका को उपविजेता और नेपाल व भूटान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। भारतीय खिलाड़ियों में नवगछिया की प्रज्ञा भारती भी है। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार अब पटना में ‘विश्वकप बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप’ का आयोजन कराएगी। उपमुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि अन्य खेलों की तरह बॉल बैडमिंटन को भी तमाम सुविधाएं दी जाएंगी और इसके लिए विशेष स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि बिहार अब खेलकूद के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है।
इनकी उपस्थिति रही अध्यक्षता भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर यादव ने की। मौके पर विधान परिषद सदस्य वीरेन्द्र नारायण यादव, मृत्युंजय तिवारी, एशिया महासंघ के महासचिव अमिश रेगमी और श्रीलंका की श्यामली जयसूर्या सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत सचिव गौरी शंकर ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुहेली मेहता ने किया। भारतीय टीम की ओर से के. अरुण कुमार, दीपक प्रकाश, एम. जेनिफर और साक्षी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News