साउथ कोरिया LIVE: मार्शल लॉ का विरोध तेज, कई विपक्षी सांसद हिरासत में, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी – Aaj Tak

Feedback
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक योल ने मंगलवार को देश में “आपातकालीन मार्शल लॉ” लागू करने की घोषणा की, जिसमें उन्होंने “देश विरोधी” और “उत्तर कोरिया समर्थक ताकतों” को नष्ट करने का वादा किया. इस घोषणा के बाद, सेओल में संसद के बाहर हंगामा देखा गया, जहां प्रदर्शनकारी संसद में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया.
कब तक लागू रहेगा मॉर्शल लॉ?
दक्षिण कोरिया की सेना ने भी कहा है कि ऐसी राजनीतिक सभाओं और संसद को निलंबित कर दिया जाएगा जो “सामाजिक भ्रम” पैदा कर सकती हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मार्शल लॉ कब तक लागू रहेगा, लेकिन कानून के अनुसार इसे संसद में बहुमत के वोट से हटाया जा सकता है. वर्तमान में दक्षिण कोरिया की संसद में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है.
यून ने उत्तर कोरिया से किसी विशेष खतरे का हवाला नहीं दिया, बल्कि अपने घरेलू राजनीतिक प्रतिद्वंदियों पर ध्यान केंद्रित किया. यह 1980 के बाद से दक्षिण कोरिया में पहली बार है जब मार्शल लॉ लागू किया गया है.
मार्शल लॉ के खिलाफ विरोध
मार्शल लॉ के लागू होने के बाद, दक्षिण कोरिया की मुख्य विपक्षी पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने अपने सभी सदस्यों से संसद में इकट्ठा होकर मार्शल लॉ के खिलाफ विरोध करने की अपील की.
रॉयटर्स के अनुसार, वर्तमान में विपक्ष के लगभग 70 सदस्य संसद के भीतर थे, जबकि बाकी सदस्य बाहर इकट्ठा हो रहे थे. 2022 में पदभार संभालने के बाद, यून को संसद में अपने सरकार के एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगातार संघर्ष का सामना करना पड़ा है, जहां विपक्षी दलों का अपनी पीपल पावर पार्टी (PPP) पर बहुमत है.
पीपीपी और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच हालिया विवाद अगले साल के बजट बिल को लेकर हुआ था. यून पर विपक्षी दलों ने उनकी पत्नी और शीर्ष अधिकारियों से जुड़े घोटालों की स्वतंत्र जांच की मांग को नकारने के लिए भी आलोचना की है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News