Mahakumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ में इजरायल की यहूदी किन्नर को अखाड़े में महंत बनाया जाएगा. इसकी जानकारी किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने दी है. पढ़िए पूरी खबर …
Trending Photos
Kumbh Mela Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग सनातन धर्म को अपनाएंगे. जिनमें इजरायल की ट्रांसजेंडर ईशा बेंजामिन भी शामिल हैं. ईशा बेंजामिन जो कि यहूदी धर्म से संबंध रखती हैं. संगम की रेती पर न केवल सनातन धर्म में आस्था जताएंगी. बल्कि किन्नर अखाड़े में शामिल होकर महंत का पद भी ग्रहण करेंगी. महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़ा उनका चादरपोशी और पट्टाभिषेक करेगा. जिसके बाद उन्हें एक नया नाम भी दिया जाएगा.
परिवार साथ मुंबई में बसे थे
ईशा बेंजामिन का जन्म इजरायल में एक यहूदी परिवार में हुआ था. लेकिन उनका परिवार बाद में मुंबई आकर बस गया. उनके पिता इमैनुअल बेंजामिन, बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे. जोकि फिल्म इंडस्ट्री में बाबा हरमन के नाम से मशहूर थे. ईशा मुंबई में एक मल्टीनेशनल कंपनी में लॉजिस्टिक ऑफिसर के तौर पर काम करती हैं. कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने किताबों और इंटरनेट के माध्यम से सनातन धर्म के बारे में जाना और इससे गहरे प्रभावित हुईं.
महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात
सनातन धर्म के प्रति उनकी रुचि तब और बढ़ी जब दो साल पहले वह किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिलीं. सनातन धर्म को और करीब से जानने के बाद उन्होंने इसे अपनाने का निर्णय लिया. महाकुंभ में वह न केवल सनातन धर्म की दीक्षा लेंगी. बल्कि किन्नर अखाड़े में शामिल होकर महंत भी बनेंगी. ईशा का कहना है कि वह सनातन धर्म से इतनी प्रभावित हैं कि अपना बाकी जीवन इसके प्रचार-प्रसार में समर्पित करना चाहती हैं.
नौकरी छोड़कर अपनी रहीं सनातन धर्म
ईशा बेंजामिन अपने देश इजरायल की स्थिति को लेकर चिंतित हैं और मानती हैं कि इजरायल को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उनका यह भी मानना है कि इजरायल हमेशा से शांति का समर्थक रहा है और वह भारत के रुख से पूरी तरह सहमत हैं. ईशा ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपनी नौकरी छोड़कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से भाग लेंगी. किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का कहना है कि महाकुंभ में उनके अखाड़े से जुड़कर कई लोग विभिन्न धर्मों से सनातन धर्म की दीक्षा लेंगे.
और पढ़ें – गंगा आखिर कितनी साफ…PM के दौरे से पहले प्रयागराज पहुंचे CM योगी ने परखी सच्चाई
और पढ़ें – महाकुंभ में 51 दिनों तक बसाया जाएगा ‘हर घर जल गांव’..दिखेगा यूपी का जल संरक्षण मिशन
महाकुंभ की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News in Hindi और पाएं Latest Mahakumbh News Hindi की हर पल की जानकारी. महाकुंभ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.