रेलवे की ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता में विजेता बना अंबाला मंडल नई दिल्ली, प्र.स।ओएचई अनुरक्षण व ब्रेकडाउन के पुन: बहाली में कौशल वृद्धि के मकसद से उत्तर रेलवे के 84 ओएचई डिपो में ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में कैंटीलिवर व एटीडी बदलने समेत ट्रेनों के संचालन के लिए महत्वपूर्ण कार्य शामिल किए गए थे। इसमें अंबाला मंडल की टीम विजेता बनी। वहीं लखनऊ मंडल उपविजेता और दिल्ली मंडल की टीम द्वितीय उपविजेता बनीं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधकराजेश कुमार पाण्डेय ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play