Ayodhya News: प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 मैच खेले गए – Hindustan

Ayodhya News: डॉ.भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में हो रही प्रतियोगिता फोटो 30 कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान एक दूसरे को पकड़ने का प्रयास करते खिलाड़ी

अयोध्या, संवाददाता। खेल निदेशालय द्वारा डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में आयोजित की जा रही प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कुल 19 मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमे और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमे प्रतिभाग कर रही हैं। रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।

शुक्रवार को सैफई कालेज एवं प्रयागराज मण्डल के बीच हुए मुकाबले में प्रयागराज मण्डल 26-22 से विजयी रहा। अमेठी हास्टल ने आगरा मण्डल को 30-25 से पराजित किया। बरेली ने गोण्डा को संघर्शपूर्ण मुकाबले में 32-31 से पराजित किया। सहारनपुर मण्डल ने कानपुर को 16-4 से हरा दिया। मेरठ़ ने मिर्जापुर को 23-06 से हराया। मुरादाबाद़ ने चित्रकूटधाम मण्डल को 28-12 से, वाराणसी मण्डल ने आजमगढ़ मण्डल को 29-18 से, सैफई कालेज ने अयोध्या मण्डल को 34-25 से, प्रयागराज ने बस्ती मण्डल को 21-14 से, आगरा मण्डल ने गोण्डा को 30-28 से, अमेठी हास्टल ने बरेली को 25-19 से, सहारनपुर ने अलीगढ़ को 32-10 से, मेरठ मण्डल ने गोरखपुर को 35-13 से, मुरादाबाद ने झॉसी मण्डल को 42-12 पराजित किया। वहीं वाराणसी ने लखनऊ को 29-17 से, अयोध्या मण्डल ने प्रयागराज मण्डल को 28-08 से, बस्ती मण्डल एवं सैफई कालेज के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमें-20-20 की बराबरी पर रहीं। आगरा ने बरेली को 34-23 से और अमेठी हास्टल एवं देवीपाटन मण्डल गोण्डा के बीच खेले गए मैच में देवीपाटन ने 29-04 से विजयी रहा।

महिला बाक्सिंग व बालिका फुटबाल का चयन ट्रायल 29 को

अयोध्या। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला बाक्सिंग प्रतियोगिता छह से नौ अक्तूबर तक झांसी में होनी है। इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 29 को डॉ.भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभासेमर में होगा। वहीं प्रदेश स्तरीय समन्वयक सब जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता तीनसे 10 अक्तूबर तक जौनपुर में आयोजित होगी। इसके लिए मंडलीय टीम गठन के लिए चयन ट्रायल 29 सितम्बर को होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने दी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News