रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो रविवार को सुकना, सिल्लीगुड़ी में आयोजित होने वाले ‘प्ले फॉर नेपाल’ चैरिटी फुटबॉल मैच में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मैच 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से सुकना ग्राउंड में खेला जाएगा। कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल 2026 के तहत आयोजित इस विशेष मैच में सुदेश महतो की मौजूदगी के जरिए झारखंड की भी इस क्षेत्रीय पहल में भागीदारी दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि खेल का यह मुकाबला सिर्फ फुटबॉल तक सीमित नहीं है। नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए मैच से प्राप्त पूरी राशि देने की पहल की गई है।
आयोजकों ने खेल को पड़ोसी देश के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता और सहयोग व्यक्त करने का माध्यम बनाया है। कंचनजंघा टूरिज्म फेस्टिवल में भारत के साथ नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सक्रिय भागीदारी है। आयोजन में भारतीय फुटबॉल के पूर्व कप्तान पद्मश्री बाइचुंग भूटिया की भी मौजूदगी रहेगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play