प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर आज कई सारी बातों को साझा किया। उन्होंने बताया कि देश का पहला मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप 2025 के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मेड-इन-इंडिया 6G नेटवर्क डेवलप करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी ने आर्थिक सुधार कार्यक्रमों को देश की आवश्यकता और इसके प्रति अपनी सरकार की आस्था बताई। उन्होंने कहा कि आज के भारत में सुधार और बदलाव के जरिए विश्व अर्थव्यवस्था को गति देने की शक्ति है।
पीएम मोदी ने माल एवं सेवा कर (GST) सुधार को दिवाली तक लागू करने के 15 अगस्त पर लाल किले से किए गए अपने वादे को दोहराया। पीएम मोदी ने कहा पिछले एक दशक के आर्थिक सुधार और नई-नई पहलों का ही नतीजा है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत धरातल पर खड़ी है। भारत दुनिया की सबसे तीव्र गति से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और जल्दी ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।
पीएम मोदी आज शाम नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के सम्मेलन में सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘इस सम्मेलन का समय बहुत सही है। मैं इसकी सराहना करता हूं। लाल किले से मैने अगली पीढ़ी के सुधारों की बात की थी। यह फोरम उसे और विस्तार दे रहा है।’ मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह के अंदर ही हुई बातों को आप सबने देखा है। उन्होंने कहा कि दुनिया की वृद्धि में भारत का योगदान बहुत जल्दी 20 प्रतिशत के स्तर पर पहुंचने वाला है। भारतीय अर्थव्यवस्था की यह मजबूती और वृद्धि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक दशक में किए गए सुधारों का परिणाम है। इसके चलते हमारे वृहद आर्थिक संकेत मजबूती पर है।
नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमारा राजकोषीय घाटा 4.4 प्रतिशत के करीब है। बैंक पहले से ज्यादा मजबूत है। मुद्रास्फीति 2017 के बाद से न्यूनतम स्तर पर है। ब्याज दरें भी कम हैं। विदेशी मुद्रा भंडार रिकार्ड स्तर पर है। छोटे निवेशक मासिक निवेश येाजनाओं (SIP) के माध्यम से हर माह हजारों करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में यह जो कुछ दिखा है वह भारत की आर्थिक वृद्धि का शानदार उदाहरण है। उन्होंने इस संदर्भ में जून में ईपीएफओ के आंकड़ो में संगठित क्षेत्र में 22 लाख नई नौकरियों के जुड़ने का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अब तक रोजगार का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी तरह सोलर पीबी सेल की क्षमता 100 जीबी तक पहुंच गई है। दिल्ली हवाई अड्डे की यात्री क्षमता हर साल 10 करोड़ तक पहुंच गई है और यह दुनिया के छह सबसे बड़े अड्डों में शामिल हो गया है।
पीएम मोदी ने कहा वैश्विक रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने भारत की रेटिंग में सुधार किया है और ऐसा दो दशक के बाद हुआ है। भारत अपनी वृद्धि और मजबूती से दुनिया के लिए उम्मीद की जगह बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘भारत आज दुनिया को धीमी गति से बाहर निकालने की क्षमता रखता है। हम किनारे बैठ कर ठहरे पानी में कंकड़ मार कर मजा लने वाले नहीं है, बल्कि हम बहती धारा को मोड़ने वाले हैं। भारत समय को मोड़ देने का सामर्थ्य लेकर चल रहा है जैसा मैंने लाल किले से कहा था।’
(एजेंसी इनपुट के साथ)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play