सास अच्छी हो तो बहू भी श्रवण कुमार मिलती है, सिर पर टोकरी में बिठा करा दी 84 कोस ब्रज परिक्रमा – Hindustan Hindi News

UP News : कहते हैं कि जब सास अच्छी हो तो बहू भी श्रवण कुमार जैसी मिलती है। ऐसे समय में जब भोपाल के द्विशा शर्मा डेथ केस में रिटायर्ड जज सास और बहू के बीच विवाद और मौत का मामला सुर्खियों में है और इससे जुड़े विवरण लोगों को विचलित कर रहे हैं, तब उत्तर प्रदेश के ब्रज मंडल से सामने आई सास-बहू की ये तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है। लोगों के लिए ये एक नई मिसाल बन गई है। इस तस्वीर में काजल नाम की बहू ने अपनी बुजुर्ग सास चन्द्री देवी को टोकरी (प्लास्टिक के टब) में बैठाकर ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा करवा दी। चन्द्री देवी की उम्र 90 साल बताई जा रही है। हरियाणा के गांव हताना की रहने वाली काजल हरियाणवी सिंगर भी हैं।
ब्रज में 84 कोस यानी 252 किलोमीटर लंबी परिक्रमा पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) में होती है। इस बार 16 मई को वट अमावस्या के मौके से शुरू हुई थी। आज के दौर में जब हर रिश्ता सवालों के घेरे में है, सास-बहू की ऐसी जोड़ी देखकर लोग हैरान भी हैं और भावुक भी। पैदल चलने में असमर्थ सास के लिए श्रवण कुमार बन गई बहू ने जिस तरह उन्हें एक टब में बैठाया और फिर उस टब को अपने सिर पर रखकर 84 कोसी परिक्रमा के लिए निकल पड़ी, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घोर कलयुग कहे जाने वाले इस दौर में त्रेता युग जैसी सेवा दुर्लभ है और जब ऐसे दुर्लभ दर्शन हो रहे हों तो भला कौन प्रभावित हुए बिना रह सकेगा।
दरअसल, चन्द्री देवी की लंबे समय से ब्रज की 84 कोस परिक्रमा करने की इच्छा थी लेकिन ढलती उम्र में शरीर इसकी इजाजत नहीं दे रहा था। उनके लिए इतनी लंबी पैदल यात्रा करना मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन था। ऐसे में बहू काजल चौधरी भी अपनी सास की इच्छा पूरी करने के बारे में सोचा करती थी। काफी सोच-विचार के बाद सास की इस इच्छा को पूरी करने के लिए बहू काजल चौधरी ने कुछ ऐसा सोचा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। काजल ने अपनी सास के आराम का ध्यान रखते हुए एक बड़ा सा टब मंगाया। उन्हें उस टब में बैठाया फिर सिर पर रखकर निकल पड़ीं 84 कोसी परिक्रमा के लिए।
सास को सिर पर लेकर 84 कोस परिक्रमा कराने निकली बहू की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि रास्ते में जब कई लोगों ने बहू से इस बारे में बात करनी चाही तो उन्होंने अपना नाम सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। श्रवण कुमार बनी बहू ने सिर्फ इतना कहा कि मुझे इसमें कोई कष्ट नहीं हो रहा है। सास की इच्छा पूरी हो रही है इसकी खुशी है। बहू काजल ने बताया कि पिछले रविवार को गांव बंचारी से परिक्रमा शुरू की थी। मंगलवार दोपहर में सास-बहू मथुरा के मांट के गांव नसीटी पहुंची। जैसे ही ग्रामीणों को इस अनोखी परिक्रमा की जानकारी मिली, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई उस बहू को देखने के लिए आतुर नजर आया, जो अपनी वृद्ध सास की इच्छा को अपनी तपस्या बना चुकी है। टब में बैठी कमजोर और बुजुर्ग सास चन्द्री देवी के चेहरे पर संतोष और भक्ति की चमक साफ दिखाई दे रही थी, जबकि सिर पर टब उठाए बहू के कदमों में अद्भुत दृढ़ता और चेहरे पर सेवा का तेज नजर आ रहा था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News