रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी 24 जिलों में धान अधिप्राप्ति के बाद कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति की प्रक्रिया लगभग अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य में अब तक कुल 49,25,005.36 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई थी। इसके एवज में राइस मिलरों को 33,63,143.27 क्विंटल सीएमआर राज्य को लौटाना था। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के 19 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, सरकार को अब तक 33,58,576.28 क्विंटल सीएमआर मिल चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 99.94 % है। बता दें कि कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) वह चावल है, जो सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किसानों से खरीदे गए धान की मिलों में कुटाई (मिलिंग) करके तैयार किया जाता है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 24 में से 23 जिलों ने अपने हिस्से का सीएमआर शत-प्रतिशत राज्य सरकार को सौंप दिया है। सूची में केवल गढ़वा एकमात्र ऐसा जिला है, जहां आपूर्ति प्रतिशत 100% से नीचे है। आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 4,34,709.86 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई थी, जिसके एवज में 2,97,365.57 क्विंटल सीएमआर मिलना था। उक्त तिथि तक 2,92,731.33 क्विंटल सीएमआर ही मिल सका है। गढ़वा में अब भी 4,634 क्विंटल (98.44 प्रतिशत) सीएमआर की आपूर्ति शेष है। विभाग ने गढ़वा जिले के आपूर्ति पदाधिकारी को संबंधित मिलों को सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play