Muzaffarpur News: औराई, एसं। प्रखंड में लखनदेई नदी का पानी में काला होने के साथ प्रदूषित हो गया है। इस कारण खेतों की सिंचाई में परेशानी आ रही है।
इससे खासकर सब्जी उत्पादक किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। उनका कहना है कि पहले नदी से पानी से वे पटवन कर लेते थे। अब नदी का पानी काल हो जाने से वे पटवन नहीं कर पा रहे हैं। अगर पटवन करते हैं तो पौधे सूख जाते हैं और सब्जी भी बदबूदार हो जाते हैं। पशुपालक भी नदी में पशुओं को नहा नहीं पा रहे हैं।
यही नहीं, नदी में मछलियां भी मर रही हैं और उपला कर सतह पर आ जा रही हैं। गरई, बामी, गंईचा, नैनी मछलियां काली पड़ जा रही हैं। मछलियों के मरने के कारण आने वाली बदबू के कारण वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। मत्स्य पालक किसानों का कहना है कि इन मछलियों के खाने से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। नदी के काले पानी से आ रही दुर्गंध के कारण महामारी फैलने की संभावना स्थानीय लोगों ने व्यक्त की है। नदी के पानी के काला होने संबंध में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रोशन कुमार शर्मा, सुरेश कुमार साहू, दिनकर शाही, रंजीत शर्मा, बेचन महतो ने प्रशासन से इसकी शिकायत कर इस दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play