Varanasi News: ‘अभिनन्दनम्’ में विद्यार्थियों को कौशल विकास का मंत्र – Hindustan

Varanasi News: वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऐंड टेक्नोलॉजी में नवप्रवेशित एमबीए एवं एमसीए विद्यार्थियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम ‘अभिनन्दनम्-2026’ हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज के कृषि अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों से उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने ‘स्किल, स्केल और स्पीड’ को सफलता के महत्वपूर्ण आयाम बताया। निदेशक-प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने स्वागत संबोधन में संस्थान के पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के अवसरों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने यूपी कॉलेज की गौरवशाली परंपरा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अनिता सिंह ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और कौशल विकास की बढ़ती जरूरत बताई।
एमबीए समन्वयक पीएन सिंह और एमसीए समन्वयक प्रो. एसके सिंह ने पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक संरचना की जानकारी दी। संचालन डॉ. गरिमा आनंद ने किया। डॉ. विनिता कालरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News