Etah News: खेत के विवाद में युवक पर ट्रैक्टर चढाकर मारने का प्रयास – Hindustan

Etah News: खेत के विवाद में आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं पिता पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे वह घायल हो गए। मामले में पीड़ित ने चार आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना अवागढ़ के गांव राजगढ निवासी कमलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 26 जुलाई पिता राजीलाल, पत्नी संगीता देवी गांव के पास अपने समरसेबिल पर थे। सबमर्सिबल से कुछ दूरी पर स्थित जमीन का बैनामा कराया था। बैनामे के आधार पर दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि गांव के ही आरोपी महावीर, प्रमोद अन्य लोग खेत पर कब्जा करने की नियत से पहुंचे।आरोपियों

ने अपना ट्रैक्टर खेत में उतारकर जुताई शुरू कर दी। पिता ने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। आरोप है कि जान से मारने की नियत से पिता के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उनका बायां पैर टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। लाठी-डंडों से भी पिटाई की। चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News